एयरटेल का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 54 प्रतिशत बढ़कर 2,442 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2023 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 54 प्रतिशत बढ़कर 2,442.2 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले तीसरी तिमाही में कंपनी ने 1,588.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान एयरटेल की एकीकृत परिचालन आय सालाना आधार पर 5.8 प्रतिशत बढ़कर 37,899.5 करोड़ रुपये हो गई। इससे पहले दिसंबर, 2022 तिमाही में यह आंकड़ा 35,804.4 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान भारतीय कारोबार से एयरटेल की आय सालाना आधार पर 11.4 प्रतिशत बढ़कर 27,811 करोड़ रुपये हो गई। देश में कंपनी की प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) एक साल पहले के 193 रुपये से 7.7 प्रतिशत बढ़कर 208 रुपये हो गई।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
