राज्यसभा की सदस्यता की शपथ नहीं ले सके संजय सिंह
नई दिल्ली, सोमवार, 05 फ़रवरी 2024।आबकारी नीति मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह आज राज्यसभा की सदस्यता की शपथ नहीं ले सके। राज्यसभा के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से निर्वाचित संजय सिंह ने शपथ लेने के लिए अदालत से विशेष अनुमति ली थी और उन्हें सोमवार को यानी आज उच्च सदन की सदस्यता की शपथ लेनी थी। सूत्रों के अनुसार सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अभी श्री सिंह का मामला सदन की विशेषाधिकार समिति के पास है इसलिए वह शपथ नहीं ले सकते। सिंह पिछले महीने ही राज्यसभा के लिए दूसरी बार दिल्ली से चुने गये हैं। वह राज्यसभा में एक कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। वह आबकारी नीति मामले में पिछले वर्ष अक्टूबर से जेल में बंद हैं।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
