प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने उच्चतम न्यायालय आए विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत किया
नई दिल्ली, सोमवार, 05 फ़रवरी 2024।प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय आए ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के न्यायाधीशों सहित विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। तीन फरवरी को आयोजित राष्ट्रमंडल अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल सम्मेलन के लिए विभिन्न देशों के न्यायाधीश, सॉलिसिटर और अटॉर्नी जनरल देश आए हैं। न्यायिक कार्यवाही देखने के लिए कई गणमान्य व्यक्ति सोमवार को शीर्ष अदालत पहुंचे। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हमें सभी विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। विभिन्न देशों के सॉलिसिटर और अटॉर्नी जनरल यहां मौजूद हैं।’’
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
