पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में हुई बारिश
चंडीगढ़, रविवार, 04 फ़रवरी 2024।पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बारिश हुई, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़, मोहाली, हिसार, अंबाला, लुधियाना और पटियाला समेत कई इलाकों में बारिश हुई। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है, जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 11.1 और 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.8 सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.6, 11, 12.4, 11 और 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
