13 या 14... कब है बसंत पंचमी? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व
सनातन धर्म में बसंत पंचमी का खास महत्व है। इसे बसंत पंचमी के साथ श्री पंचमी, ज्ञान पंचमी के नाम से भी जाना जाता है यह त्योहार प्रत्येक वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा- अर्चना करने का विधान है। इस दिन बच्चों का उपनयन संस्कार होता था। इसके साथ ही इस दिन गुरुकुलों में शिक्षा देने का आरम्भ भी किया जाता था। इस वर्ष बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी को मनाया जाएगा।
बसंत पंचमी 2024 तिथि:-
वैदिक पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि 13 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से आरम्भ हो रही है, जो 14 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 08 मिनट पर खत्म हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा।
बसंत पंचमी 2024 पूजा का शुभ मुहूर्त:-
बसंत पंचम पूजा का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी को प्रातः 7 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। बसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त 5 घंटे 34 मिनट तक है।
बसंत पंचमी का महत्व
बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा- अर्चना की जाती है। साथ ही इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज में मां सरस्वती की आराधना की जाती है। इस दिन मां सरस्वती को पीली मिठाई का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान एवं बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
