संजय सिंह को बड़ी राहत, राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की मिली मंजूरी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 फ़रवरी 2024। आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जहां कोर्ट ने हिरासत में संजय सिंह को 5 फरवरी को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की मंजूरी दे दी है। जेल अधिकारियों को सुबह 10 बजे तक संजय सिंह को संसद ले जाने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले में गिरफ्तार आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली राउज़ एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर कर मौजूदा संसद सत्र में भाग लेने और राज्यसभा के लिए फिर से चुने जाने के बाद शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी, जिसका आज फैसला आया हैं।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
