चोट के कारण मेस्सी का सामना नहीं कर सकेंगे रोनाल्डो
रियाद, गुरुवार, 01 फ़रवरी 2024। क्रिस्टियानो रोनाल्डो चोट के कारण लियोनेल मेस्सी के खिलाफ बहुचर्चित नुमाइशी फुटबॉल मैच नहीं खेल सकेंगे । रोनाल्डो के क्लब अल नासर और मेस्सी के इंटर मियामी के बीच बृहस्पतिवार को यहां मुकाबला होना है । अल नासर के कोच लुईस कास्ट्रो ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ क्रिस्टियानो अभी पूरी तरह से फिट नहीं है । उम्मीद है कि वह अगले कुछ दिन में फिट हो जायेगा । वह इंटर मियामी के खिलाफ नहीं खेल सकेगा ।’’ मेस्सी और रोनाल्डो की प्रतिद्वंद्विता स्पेन में बार्सीलोना और रीयाल मैड्रिड के लिये खेलने के दिनों से चली आ रही है । दोनों मिलकर पिछले 15 में से 13 बलोन डिओर पुरस्कार जीत चुके हैं ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
