ईराक को हराकर जोर्डन एशियाई कप क्वार्टर फाइनल में
अल रेयान ( कतर ), मंगलवार, 30 जनवरी 2024। ऐमैन हुसैन को आखिरी क्षणों में मैदान से जाना पड़ा और दस खिलाड़ियों तक सिमटे ईराक को 3 . 2 से हराकर जोर्डन ने एशियाई कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया । हुसैन को दूसरा गोल करने के बाद अति उत्साहित होकर जश्न मनाने के कारण दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया । हुसैन ने 76वें मिनट में गोल दागा । अतिरिक्त समय के पांचवें मिनट में याजान अल अरब ने बराबरी का गोल किया और निजार अल रशदान ने दो मिनट बाद विजयी गोल दागा । जोर्डन के लिये पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में याजान अल नेमत ने गोल किया था । ईराक के लिये 68वें मिनट में सउद नातिक ने बराबरी का गोल दागा । ईराक ने खिताब की प्रबल दावेदार जापान को हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया था । एक अन्य मैच में गत चैम्पियन कतर ने फलस्तीन को 2 . 1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई । अब उसका सामना उजबेकिस्तान या थाईलैंड से होगा ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
