Moto G24 Power भारत में लॉन्च
Motorola ने भारतीय बाजार में नया Moto G24 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है जो कि 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है। यहां हम आपको Moto G24 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Moto G24 Power की कीमत और उपलब्धता
- Moto G24 Power के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। Moto G24 Power दो कलर ऑप्शन Glacier Blue और Ink Blue में मिलेगा। Motorola इसके अलावा एक्सचेंज पर 750 रुपये का ऑफर भी प्रदान कर रही है। Moto G24 Power खरीद के लिए Flipkart, ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर 7 फरवरी, 2024 से उपलब्ध होगा।
Moto G24 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
- Moto G24 Power में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, रिफ्रेश रेट 90Hz और 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 30W टर्बो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 4GB/8GB RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड My UX कस्टम स्किन पर काम करता है। यह स्मार्टफोन डॉल्बी एटम्स सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए यह स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह स्मार्टफोन पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
