राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में 15 फरवरी को ‘सूर्य नमस्कार’ आयोजित किया जाएगा
जयपुर, रविवार, 28 जनवरी 2024। राजस्थान में 15 फरवरी को ‘सूर्य सप्तमी’ पर सभी सरकारी स्कूलों में सामूहिक ‘सूर्य नमस्कार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने एक आदेश जारी कर सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को सुबह की प्रार्थना में ‘सूर्य नमस्कार’ कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य 15 फरवरी को सभी स्कूलों में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा सामूहिक ‘सूर्य नमस्कार’ आयोजित करके विश्व रिकॉर्ड बनाना है।
मोदी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘स्कूलों में ‘सूर्य नमस्कार’ का अभ्यास पहले ही शुरू हो चुका है। सभी छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने माता-पिता और शिक्षकों के साथ ‘सूर्य नमस्कार’ करें।’’ उन्होंने कहा कि आयोजन ‘सूर्य सप्तमी’ पर एक दिन के लिए किया जा रहा है और अगर सरकार निर्देश देगी तो ‘सूर्य नमस्कार’ के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए इसे नियमित अभियान बनाने के लिए आगे आदेश जारी किए जाएंगे। मोदी ने कहा कि 23 जनवरी को जारी आदेश में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शिक्षकों और छात्रों को योग्य प्रशिक्षकों द्वारा ‘सूर्य नमस्कार’ का प्रशिक्षण दिया जाए। निदेशक ने कहा कि 15 फरवरी को सभी स्कूलों में छात्र, अभिभावक, शिक्षक, ग्रामीण एक साथ ‘सूर्य नमस्कार’ कर ‘‘विश्व रिकॉर्ड’’ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकारियों को 15 फरवरी को दोपहर दो बजे तक प्रतिभागियों की संख्या के बारे में अद्यतन जानकारी भेजने के लिए भी कहा गया है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
