रेनाता जामरिचोवा ने जूनियर बालिका और रेई साकामोतो ने जूनियर बालक खिताब जीता
मेलबर्न, शनिवार, 27 जनवरी 2024। शीर्ष वरीय रेनाता जामरिचोवा ने शनिवार को यहां 15 वर्षीय एमर्सन जोन्स पर 6-4 6-1 की जीत से आस्ट्रेलियाई ओपन जूनियर बालिका एकल खिताब अपने नाम किया। जामरिचोवा ने एक घंटे से ऊपर चले मुकाबले में जीत से अपना पहला ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीता। 16 साल की इस स्लोवाकियाई खिलाड़ी जामरिचोवा ने पिछले साल मेलबर्न पार्क में जूनियर युगल खिताब जीता था। लड़कों के फाइनल में जापान के चौथे वरीय रेई साकामोटो ने एक सेट से पिछड़ते हुए चेक गणराज्य के जान कुमस्टाट को दो घंटे 11 मिनट में 3-6 7-6(2) 7-5 से मात देकर जूनियर खिताब जीता।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
