ओडिशा: महाशिवरात्रि पर 123 फुट ऊंची शिव मूर्ति का अनावरण होगा
जाजपुर (ओडिशा), गुरुवार, 25 जनवरी 2024। ओडिशा के जाजपुर जिले में आठ मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की 123 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति बरहा क्षेत्र विकास परियोजना के तहत बैतरणी नदी के तट पर बरहानाथ मंदिर के पास बनाई जा रही है। परियोजना में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि आगंतुकों को लिफ्ट या सीढ़ियों का उपयोग करके भगवान शिव की मूर्ति के दर्शन करने और बैतरणी नदी के सामने के विहंगम दृश्य का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
मूर्ति का निर्माण नयी दिल्ली स्थित एक निजी कला संगठन द्वारा किया गया है। मूर्ति के अलावा पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत पार्क और फव्वारा भी बनाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि बरहा क्षेत्र आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मूर्ति के पास एक विश्राम गृह भी बनाया जाएगा। स्थानीय निवासी देबदत्त मिश्रा ने कहा, ‘‘पवित्र बैतरणी नदी के तट पर स्थापित मूर्ति जिले के पर्यटन में इजाफा करेगी।’’ जाजपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, दश्वमेध घाट, बरहा मंदिर, बरुनी घाट और मां बिराजा मंदिर जैसे आकर्षण इस क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
