राहुल ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का किया स्वागत
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जनवरी 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महान नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय का महान योद्धा बताया और जन्म शताब्दी पर आज नमन किया। गांधी ने कहा , ''सामाजिक न्याय के अप्रतिम योद्धा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म शताब्दी पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह निश्चित ही भारत के अनमोल रत्न हैं और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी हमला किया और कहा कि 2011 में हुई सामाजिक और आर्थिक जातीय जनगणना के नतीजों को भाजपा सरकार द्वारा छिपाना और राष्ट्रव्यापी जनगणना के प्रति उनकी उदासीनता सामाजिक न्याय के आंदोलन को कमज़ोर करने का प्रयास है। 'भागीदारी न्याय'' भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच न्यायों में से एक प्रमुख न्याय और सामाजिक समानता का केंद्र बिंदु है जिसकी शुरुआत सिर्फ जातिगत जनगणना के बाद ही हो सकती है।
गांधी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने को सही कदम बताया और कहा ''सही मायने में यह कदम जननायक कर्पूरी ठाकुर जी और पिछड़ों एवं वंचितों के अधिकारों के लिए उनके संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगा। देश को अब ''सांकेतिक राजनीति'' नहीं ''वास्तविक न्याय'' चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने कहा , ''जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिया जाना भले ही मोदी सरकार की हताशा और पाखंड को दर्शाता है फिर भी कांग्रेस उनको मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करती है। सभी वर्गों को भागीदारी देने के लिए जातिगत जनगणना कराना ही सही मायनों में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सबसे उचित श्रद्धांजलि होती मगर मोदी सरकार इससे भाग रही है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
