Nubia Z60 Ultra का स्पेशल एडिशन लॉन्च
Nubia ने दिसंबर में Nubia Z60 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब एक महीने बाद कंपनी ने इस स्मार्टफोन का एक स्पेशल वेरिएंट पेश किया है। नया Nubia Z60 Ultra Year of the Dragon Limited Edition चीनी नए साल का सेलिब्रेशन है। Nubia के ब्रांड Red Magic ने समान थीम वाला Red Magic 9 Pro पेश किया है। यहां हम आपको Nubia Z60 Ultra Year of the Dragon Limited Edition के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Nubia Z60 Ultra के चीनी न्यू ईयर एडिशन के रिटेल बॉक्स में ड्रैगन थीम पर बेस्ड ये आइटम Nubia Z60 Ultra 24GB + 1TB, मैग्नेटिक केस, चार्जिंग केबल, पावर एडॉप्टर, सिम इजेक्टर पिन, मैग्नेटिक स्टैंड शामिल हैं। Nubia Z60 Ultra फोन ब्लैक के साथ गोल्डन कलर में आता है। यह स्टैंडर्ड ब्लैक वेरिएंट का ही एक नया रूप है जिसमें लाल कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा एक यूएसबी केबल और केस लाल कलर में हैं। जबकि स्टैंड, सिम इजेक्टर पिन और पावर एडॉप्टर ब्लैक कलर में आते हैं।
Nubia Z60 Ultra की कीमत
- Nubia ने इस लिमिटेड वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, बिक्री 24 जनवरी से शुरू होगी। Nubia Z60 Ultra का 24GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥5,999 (लगभग 70,976 रुपये) है। ईयर ऑफ द ड्रैगन लिमिटेड एडिशन की कीमत थोड़ी अधिक होगी।
Nubia Z60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
- Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की 10-बिट फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2480 x 1116 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिप पर काम करता है। इसमें LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो Nubia Z60 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 3.3x 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिसमें धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी 3.1 है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
