‘आप’ ने प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया, सौरभ भारद्वाज ने ‘सुन्दर काण्ड’ में हिस्सा लिया
नई दिल्ली, सोमवार, 22 जनवरी 2024। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने की आम आदमी पार्टी (आप) की योजना के तहत दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को यहां ‘सुन्दर काण्ड’ में भाग लिया। ‘आप’ अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का उत्सव मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में शोभा यात्रा निकाल रही है और भण्डारे का आयोजन कर रही है। भारद्वाज ने शेख सराय में ‘सुन्दर काण्ड’ में भाग लिया। आतिशी, दिलीप पाण्डे और दुर्गेश पाठक जैसे मंत्री और पार्टी के अन्य नेता भी आज धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। दिल्ली सरकार की आईटीओ के प्यारे लाल भवन में आयोजित तीन दिवसीय रामलीला सोमवार की शाम को समाप्त हो जाएगी। ‘आप’ ने प्राण-प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में शोभायात्रा से लेकर भंडारा, ‘सुन्दर काण्ड’ और आरती तक कई कार्यक्रमों की योजना बनायी है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
