दिल्ली: आप सोमवार को ‘शोभायात्रा’ निकालेगी, ‘भंडारे’ का आयोजन करेगी
नई दिल्ली, रविवार, 21 जनवरी 2024। आम आदमी पार्टी (आप) सोमवार को दिल्ली में शोभायात्रा निकालेगी और पूरे शहर में सामुदायिक रसोई (भंडारे) का आयोजन करेगी। पार्टी सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। यह कार्यक्रम अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अनुकूल है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘पार्टी सोमवार को एक शोभा यात्रा निकालेगी, जिसमें ‘आप’ के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी सोमवार को समूचे राष्ट्रीय राजधानी में ‘भंडारे’ का भी आयोजन करेगी।’’ ‘आप’ सरकार प्यारेलाल भवन में तीन-दिवसीय रामलीला भी आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ था।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
