ओडिशा के कला शिक्षक ने बनाई राम मंदिर की प्रतिकृति
भुवनेश्वर, रविवार, 21 जनवरी 2024। ओडिशा के एक शिक्षक और कलाकार ने सोमवार को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या के मंदिर की साढ़े पांच इंच लंबी प्रतिकृति बनाई है। कलाकार ईश्वर राव ने कागज, माचिस की तीली और चॉक से यह प्रतिकृति बनाई है। राव ने कहा, ‘‘यह मॉडल साढ़े पांच इंच ऊंचा और ढाई इंच चौड़ा है। मंदिर के सामने भगवान हनुमान की एक इंच लंबी आकृति भी है। यह आकृति चॉक से बनाई गई है।’ भगवान हनुमान के भक्त राव को यह प्रतिकृति बनाने में सात दिन लगे। उन्होंने कहा ‘ये सात दिन मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिन थे क्योंकि मैंने मंदिर बनाते समय भगवान श्री राम से प्रार्थना की थी।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने विश्व कप टूर्नामेंट, गणेश पूजा और क्रिसमस जैसे विभिन्न अवसरों की प्रतिकृति बनाई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनके काम की सराहना की। राव ने कहा, ‘अगर मुझे इसे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दिखाने का मौका मिले तो मुझे बहुत खुशी होगी।’
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
