कांग्रेस के पूर्व सांसद मल्लू रवि को दिल्ली में तेलंगाना सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया
हैदराबाद, रविवार, 21 जनवरी 2024। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मल्लू रवि को नयी दिल्ली में तेलंगाना सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी जब अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उस वक्त भी रवि को इसी पद पर नियुक्त किया गया था। राज्य सरकार ने इस बीच कांग्रेस नेता वेम नरेन्द्र रेड्डी, मोहम्मद अली शब्बीर और हरकारा वेणुगोपाल राव को भी विभिन्न भूमिकाओं में सलाहकार नियुक्त किया। तेलंगाना की मुख्य सचिव ए शांति कुमारी ने नियुक्तियों को लेकर 20 जनवरी को अलग-अलग सरकारी आदेश जारी किए थे, जो रविवार को संवाददाताओं से साझा किये गये।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी सहयोगी माने जाने वाले वेम नरेन्द्र रेड्डी को मुख्यमंत्री (सार्वजनिक मामले) के सलाहकार वहीं मोहम्मद अली शब्बीर को सरकार के सलाहकार (अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यक कल्याण) के रूप में मनोनीत किया गया है। शब्बीर एक वरिष्ठ नेता हैं, जो पूर्व में मंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। वेणुगोपाल राव को सरकार के सलाहकार (प्रोटोकॉल और जनसंपर्क) के रूप में नियुक्त किया गया।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
