Vivo G2 हुआ लॉन्च
Vivo G2 को Vivo ने अपनी G सीरीज के पहले स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। Vivo G2 में 6.56 इंच का HD+ रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Android 13 आधारित Origin OS 3 पर रन करता है। फोन में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया है जो रियर में मेन कैमरा के रूप में मौजूद है। फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है।
Vivo G2 Price
- Vivo G2 के प्राइस की बात करें तो फोन 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 1199 युआन (लगभग 14,000 रुपये), 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 1499 युआन (लगभग 17,700 रुपये), 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 1599 युआन (लगभग 18,800 रुपये), 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 1899 युआन (लगभग 22,500 रुपये) में आता है। फोन को कंपनी सिंगल डीप सी ब्लैक कलर में पेश किया है।
Vivo G2 Specifications
- Vivo G2 में 6.56 इंच का HD+ रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 1612 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Android 13 आधारित Origin OS 3 पर रन करता है। फोन में डिस्प्ले के अंदर कंपनी ने टियरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया है। नॉच में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। रियर में फोन सिंगल 13 मेगापिक्सल कैमरा कैरी करता है जिसके साथ में कंपनी ने LED फ्लैश को भी जगह दी है।
- Vivo G2 में प्रोसेसिंग के लिए Dimensity 6020 चिपसेट मौजूद है जिसे 8 जीबी तक LPDDR4x RAM की पेअरिंग मिली है। स्टोरेज स्पेस की बात करें तो यह 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया है जिसकी मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
- Vivo G2 में स्मार्टफोन मेकर ने 5,000mAh बैटरी दी है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। इसमें डुअल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक की कनेक्टिविटी है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
