संभल में मुठभेड़ के बाद पशु तस्कर गिरफ्तार
संभल (उप्र), शनिवार, 20 जनवरी 2024। संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गये । अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया की शनिवार सुबह जानकारी मिली की बहजोई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंवासा आटा मार्ग पर कुछ पशु तस्कर भैंस चोरी करके ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं जिसमें सिपाही मनीष कुमार घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई की जिसमें पशु तस्कर अवधेश कुमार घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उन्होंने बताया कि पशु तस्कर से एक तमंचा और एक चोरी की भैंस बरामद की गई है ।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
