बीमार इंडोनेशियाई नागरिक को गुजरात तट के पास व्यापारिक जहाज से निकाला गया
अहमदाबाद, शनिवार, 20 जनवरी 2024। भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) बल ने गुजरात तट के पास एक व्यापारिक जहाज से एक बीमार इंडोनेशियाई नागरिक को निकाला और उसे इलाज के लिए राज्य के वेरावल शहर पहुंचाया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुक्रवार को चलाया गया। दीव से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण में स्थित व्यापारिक जहाज ‘वेव’ पर चिकित्सा आपात स्थिति के बारे में सूचना दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए मरीज को निकालने के लिए भारतीय तटरक्षक जहाज सी-149 का मार्ग परिवर्तित किया गया। भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि स्थानीय प्रशासन को आपात स्थिति के बारे में सूचित किया गया था। बयान में कहा गया कि चुनौतीपूर्ण समुद्री स्थिति के बावजूद, एक चिकित्सा विशेषज्ञ सहित भारतीय तटरक्षक बल का दल जहाज पर पहुंचा और तेज बुखार तथा पेट दर्द से पीड़ित चालक दल के सदस्य की जांच की।
इसके बाद मरीज को भारतीय तटरक्षक जहाज पर भेजा गया। फिर उन्हें आगे के चिकित्सा उपचार के लिए गिर सोमनाथ जिले के तटीय शहर वेरावल ले जाया गया। बयान में कहा गया कि मुंबई स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) को व्यापारिक जहाज पर एक चिकित्सा संबंधी आपात स्थिति के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद सूचना भारतीय तटरक्षक बल के पोरबंदर स्थित समुद्री बचाव उपकेंद्र को प्रेसित की गई और बचाव अभियान शुरू किया गया।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
