कन्नूर-अलप्पुझा एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं
कन्नूर (केरल), शनिवार, 20 जनवरी 2024। कन्नूर रेलवे स्टेशन के समीप कन्नूर-अलप्पुझा एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए जिससे ट्रेन के प्रस्थान में एक घंटे की देरी हुई। यहां रेलवे के सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह चार बजकर 40 मिनट पर ‘शंटिंग’ प्रक्रिया के दौरान हुई जब ट्रेन को प्लेटफॉर्म तक लाया जा रहा था। ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था। जब ट्रेन अपनी यात्रा पूरी कर लेती है तो उसे अगली यात्रा के लिए तैयार करना होता है। ट्रेन की बोगियों की साफ-सफाई की जाती है। इंजन को घुमाकर ईंधन-पानी भरा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को शंटिंग कहते हैं। ट्रेन की सबसे पीछे की दो बोगियां पटरी से उतरी जिससे सिग्नल बक्से को नुकसान पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि मुख्य पटरी के समानांतर बनी पटरी पर हुई इस घटना से अन्य रेल सेवाओं पर असर नहीं पड़ा है। पटरी से उतरी बोगियों को हटाए जाने के बाद ट्रेन आगे की यात्रा पर रवाना हुई। रेलवे अधिकारी हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
