Realme Note 50 होगा 23 जनवरी को लॉन्च
Realme Note 50 फिलीपींस में 23 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है। Realme ने X पर नए स्मार्टफोन के आने की पुष्टि की। कंपनी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कई पोस्टर भी शेयर किए हैं, जिसमें स्मार्टफोन के डिजाइन, उसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। साथ ही, हैंडसेट को एक रिटेलर वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। Realme Note 50 को 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाले 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आने के लिए टीज गया है और यह IP54 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस होगा। Realme Note 50, Realme C51 का रीब्रांडेड वर्जन प्रतीत होता है।
चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड एक नए Note स्मार्टफोन लाइनअप को आने वाले मंगलवार, 23 जनवरी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने वाला है। हालांकि, इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा पहले ही कर दिया गया है। कंपनी की ओर से Note सीरीज का यह पहला मॉडल फिलीपींस में PHP 3,599 (लगभग 6,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। अघोषित स्मार्टफोन वर्तमान में Shopee पर मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में लिस्टेड है।
शेयर किए गए टीजर के अनुसार, Realme Note 50 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले होगा। इसमें धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP54-रेटेड बिल्ड होगा। इसकी मोटाई 7.99 mm है। इसके अलावा, Shopee लिस्टिंग के अनुसार, Realme Note 50 Android 13-आधारित Realme UI T वर्जन पर चलता है। हैंडसेट के डिस्प्ले में 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 560nits की पीक ब्राइटनेस होगी।
स्मार्टफोन Unisoc T612 चिपसेट पर काम करेगा, जिसे 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। लिस्टिंग फोन पर एक डुअल रियर कैमरा सेटअप का सुझाव देती है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और एक सेकंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसके अलावा, Note 50 को 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस 5,000mAh बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। इसका आयाम 167.7x76.67x7.99mm और वजन 186 ग्राम है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
