राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह : अमरावती से अयोध्या भेजी गईं 500 किलोग्राम ‘कुमकुम’ की पत्तियां
नागपुर, शुक्रवार, 19 जनवरी 2024। अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को होने जा रहे भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए महाराष्ट्र के अमरावती से 500 किलोग्राम ‘कुमकुम’ की पत्तियां भेजी गई हैं। आध्यात्मिक नेता राजेश्वर मौली और जितेंद्रनाथ महाराज के हाथों ‘कुमकुम’ की पत्तियां अयोध्या भेजी गई हैं। कुमकुम की पत्तियां अयोध्या रवाना करने के संबंध में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद नवनीत राणा शामिल हुईं। भारत में कुमकुम की पत्तियों का गहरा सामाजिक और धार्मिक महत्व है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
