पिछले साल रियल एस्टेट कंपनियों ने 2,707 एकड़ जमीन के 97 सौदे किएः एनरॉक

img

रियल एस्टेट कंपनियों के अपने कारोबार का विस्तार जारी रखने से पिछले साल 2,707 एकड़ से अधिक के कम-से-कम 97 भूमि सौदे संपन्न हुए। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत डेवलपर और फर्मों का भूमि अधिग्रहण का सिलसिला बीते साल भी मजबूती से जारी रहा। वर्ष 2022 में लगभग 2,508 एकड़ भूमि के 82 सौदे हुए थे।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि महामारी के बाद से वाणिज्यिक और आवासीय मांग बढ़ने के साथ डेवलपर एवं कंपनियां भूमि सौदे संपन्न करने के लिए अहमदाबाद का रुख कर रही हैं। सौदों के आकार के मामले में अहमदाबाद 2023 में सबसे बड़े भूमि लेनदेन के साथ सबसे आगे रहा। कुल सौदों की संख्या के मामले में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) 25 सौदों के साथ सबसे आगे रहा। ये सौदे लगभग 289 एकड़ के लिए हुए थे। वहीं 22 सौदों के साथ दिल्ली-एनसीआर दूसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में खरीदे गए कुल भूमि क्षेत्र का 72 प्रतिशत रिहायशी गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाना है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement