पश्चिम बंगाल: स्कूलों में भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में ईडी की छापेमारी
कोलकाता, गुरुवार, 18 जनवरी 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के स्कूलों में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में कोलकाता और उसके आसपास सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घोटाले में कथित तौर पर ‘‘बिचौलिए के रूप में काम करने वाले’’ लोगों के आवासों और कार्यालयों पर छापे मारे जा रहे हैं। ईडी के अधिकारी ने बताया, ‘‘ये बिचौलिये धन इकट्ठा करते थे और इसे विभिन्न ठिकानों पर स्थानांतरित करते थे। हम उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों के साथ, ईडी अधिकारियों ने कोलकाता के न्यू टाउन और नयाबाद में छापेमारी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि कथित बिचौलियों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
