सिसोदिया को हड्डी संबंधी परेशानी के कारण एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया
नई दिल्ली, मंगलवार, 16 जनवरी 2024। दिल्ली आबकारी नीति संबंधी मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को मंगलवार को हड्डी संबंधी (आर्थोपेडिक) समस्या के उपचार के लिए दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी ) अस्पताल लाया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री आबकारी नीति मामले में जेल में बंद हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘सिसोदिया को आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे एलएनजेपी लाया गया। उन्हें हड्डी संबंधी कुछ समस्या थी, जिसके इलाज और परामर्श के लिए उन्हें वहां लाया गया था।’’
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
