मध्य प्रदेश: डिवाइडर से टकराई कार, चार की मौत और तीन घायल
गुना, मंगलवार, 16 जनवरी 2024। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को जिले के बदरवास कस्बे के बाईपास पर हुई। बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है हादसा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ, लेकिन मामले में जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी कार सवार सड़क के दूसरी ओर जा गिरे, उनमें से एक तो झाड़ियों जा गिरा। उन्होंने बताया कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की शिवपुरी जिला अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घायलों का गुना के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
