कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू, खड़गे का प्रधानमंत्री पर हमला, बोले- 'यहां लोग मुसीबत में, वो समंदर पर भर रहे उड़ान'

img

नई दिल्ली, रविवार, 14 जनवरी 2024।  'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज 14 जनवरी को मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू हो गई है। इससे पहले राहुल गांधी ने इंफाल के थोबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक का दौरा किया। इसके बाद यही से यात्रा शुरू हुई।  यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जब मणिपुर के लोग मुसीबत में हैं तो पीएम मोदी यहां नहीं आते हैं, वो समंदर के ऊपर सैर करते हैं। हम संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं।" मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "यहां से हम कम से कम 6500 किमी चलेंगे. इतनी बड़ी यात्रा आज तक नहीं हुई और न कभी आगे होगी। मणिपुर में पीएम मोदी सिर्फ वोट मांगने के लिए आते हैं।" कांग्रेस अध्यक्ष ने रविवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में तानाशाही रवैया चल रहा है तथा भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है।

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाने से पहले खरगे ने यह दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर वोट मांगने आए थे, लेकिन राज्य के लोग जब हिंसा के कारण मुश्किल में आए, तो वह नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के जरिये ऊंची उड़ान का हौसला बनाया है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी चार सिद्धांतों न्याय, स्वतन्त्रता, समता और बंधुता के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, "मोदी जी वोट मांगने आते हैं, लेकिन जब मणिपुर के लोग मुश्किल में आए, तो वह नजर नहीं आए।" उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "मोदी जी समुद्र के पास घूमते हैं और बैठकर राम राम करते है... मुंह में राम, बगल में छुरी नहीं होनी चाहिए।" खरगे ने कहा, "देश में तानाशाही रवैया चल रहा है। वो लोग भी चुनकर आए हैं, हम भी चुनकर आए हैं। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है।" उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फासीवाद को रोकने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement