चंडीगढ़ में महापौर के चुनाव से पहले भाजपा पार्षद ‘आप’ में शामिल
चंडीगढ़, रविवार, 14 जनवरी 2024। चंडीगढ़ में महापौर के आगामी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गये। चंडीगढ़ के वार्ड नंबर बीस, हल्लोमाजरा, के पार्षद काला मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। इस दौरान चंडीगढ़ के ‘आप’ के सह प्रभारी सन्नी अहलूवालिया एवं अन्य नेता भी मौजूद थे। इससे चार दिन पहले ‘आप’ के पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू भाजपा में शामिल हो गये थे।
काला के शामिल होने के बाद चंडीगढ़ नगर निगम में ‘आप’ पार्षदों की संख्या अब 13 हो गयी है। भाजपा के अब 14 पार्षद हैं, पार्टी के पास पदेन सदस्य स्थानीय सांसद भी हैं जिन्हें इन चुनाव में वोट करने का अधिकार है। चंडीगढ़ के 35 सदस्यीय निगम में कांग्रेस के सात जबकि अकाली दल के एक पार्षद हैं। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में महापौर, वरिष्ठ उप महापौर एवं उप महापौर का चुनाव 18 जनवरी को होगा। इससे पहले, काला के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि ‘आप’ के महापौर के उम्मीदवार कुलदीप कुमार टीटा ने उनके पिता का कथित तौर पर अपहरण कर लिया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
