पंजाब में सरपंच की गोली मारकर हत्या
तरनतारन (पंजाब), रविवार, 14 जनवरी 2024। पंजाब के तरन तारन जिले में रविवार सुबह दो अज्ञात हमलावरों ने एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। चब्बल गांव के सरपंच अवन कुमार उर्फ सोनू चीमा एक सैलून में अपने बाल कटवा रहे थे, तभी उन्हें नजदीक से गोली मार दी गई। अवन को एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के प्रयास जारी है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
