तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी मणिपुर में राहुल गांधी की 'न्याय यात्रा' में होंगे शामिल
हैदराबाद, शनिवार, 13 जनवरी 2024। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हो सकते हैं जिसे 14 जनवरी को मणिपुर से हरी झंडी दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री रेड्डी अभी राष्ट्रीय राजधानी में हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रेड्डी आज दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि रेवंत रेड्डी रविवार सुबह मणिपुर के लिए रवाना होंगे। वह 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पहले दिन में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौटेंगे, इसके बाद वह वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम सम्मेल में भाग लेने के लिए दावोस जाएंगे।
रेड्डी पिछले महीने विधानसभा चुनाव के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक कादियाम श्रीहरि और कौशिक रेड्डी के इस्तीफे के बाद खाली हुई दो विधान परिषद की सीटों के लिए नामांकन के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू और वरिष्ठ अधिकारी उद्योग जगत के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे और तेलंगाना को निवेश के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में पेश करेंगे।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
