संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू
- 17वीं लोकसभा का होगा आखिरी बजट
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जनवरी 2024। संसद का संक्षिप्त बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। यह 17वीं लोकसभा का आखिरी बजट होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जोशी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अंतरिम बजट सत्र 2024 यानी सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें संसद में माननीय राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) का संबोधन होगा। एक फरवरी को माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।’’
इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र होगा। वर्ष 2019 में, लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।
Similar Post
-
अदालत ने लाल किला विस्फोट मामले में दो आरोपियों की हिरासत बढ़ाई
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च 2026। दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला ...
-
राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टली
प्रयागराज, मंगलवार, 10 मार्च 2026। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2025 ...
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय लखनऊ दौरा बृहस्पतिवार से
लखनऊ, मंगलवार, 10 मार्च 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संस ...
