टाटा स्टारबक्स की 2028 तक 1,000 स्टोर खोलने की योजना
पेय पदार्थ से जुड़ी कंपनी टाटा स्टारबक्स की 2028 तक 1,000 स्टोर खोलने की योजना है। उसके अभी 390 स्टोर हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, कंपनी की हर तीन दिन में एक नया स्टोर खोलने और दूसरी (टियर-2) और तीसरी (टियर-3) श्रेणी के शहरों में उतरने की योजना है। कंपनी टाटा समूह और वैश्विक कॉफी श्रृंखला स्टारबक्स के बीच एक संयुक्त उद्यम है। दोनों की इसमें समान हिस्सेदारी है। बयान में कहा गया 2028 तक कुल 1,000 स्टोर खोलने के लक्ष्य के साथ टाटा स्टारबक्स के कर्मचारियों की संख्या दोगुना होकर 8,600 हो जाएगी। यह घोषणा इस सप्ताह स्टारबक्स के मुख्य कार्यकारी लक्ष्मण नरसिम्हन की देश यात्रा के बाद की गई है। उन्होंने कहा था, ‘‘बढ़ते मध्यम वर्ग के साथ हमें इसकी समृद्ध विरासत का सम्मान करते हुए विकसित हो रही कॉफी संस्कृति को बढ़ाने में मदद करने पर गर्व है।’’
Similar Post
-
गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा मजबूत
पिछले कारोबारी दिवस की भारी गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों ...
-
प्रवासी भारतीयों ने अप्रैल-दिसंबर में डीएलएफ की 5,250 करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदीं
रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ ने चालू वित्त वर्ष की अप ...
