कब है पौष अमावस्या? जानिए शुभ मुहूर्त और उपाय
जनवरी में पौष अमावस्या पड़ती है। जो इस बार 11 जनवरी की है। पंचांग के मुताबिक, जनवरी अमावस्या तिथि का आरम्भ 10 जनवरी की रात 8 बजकर 10 मिनट से होगा तथा समाप्ति 11 जनवरी की शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगी। उदया तिथि के मुताबिक, पौष अमावस्या 11 जनवरी को मनाई जाएगी। सनातन धर्म में इस अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है. आइये आपको बताते है जनवरी अमावस्या की तिथि, मुहूर्तऔर उपाय।
पौष अमावस्या 2024 तिथि व मुहूर्त:-
पंचांग के मुताबिक, पौष अमावस्या तिथि 10 जनवरी की रात्रि 08.10 मिनट पर आरम्भ होगी जिसकी समाप्ति 11 जनवरी की शाम 05.26 मिनट परहोगी। उदया तिथि के मुताबिक, अमावस्या 11 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी।
पौष अमावस्या के दिन क्या करें:-
पौष अमावस्या पर पितरों के नाम पर तर्पण, पिंडदान, पवित्र नदी में स्नान, दान तथा अर्घ्य देना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पितृदोष से भी मुक्ति प्राप्त हो जाती है।
पौष अमावस्या के उपाय
पौष अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को भोजन अवश्य करना चाहिए। साथ ही उन्हें दान-दक्षिणा भी दें। माना जाता है कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त अमावस्या तिथि को पितरों की तृप्ति के लिए पिंडदान करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों के आशीर्वाद से घर में खुशहाली बनी रहती है।
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
