जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास हथियार बरामद
श्रीनगर, मंगलवार, 09 जनवरी 2024। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक विशिष्ट सूचना के आधार पर किशनगंगा नदी के किनारे कोबरा चौकी के पास केरन पाइन से हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, दो एके मैगजीन और नशीले पदार्थ जैसे दिखने वाली चीज के पैकेट बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि नागा मंडियां निवासी मोहम्मद अमीन लोन से पूछताछ की जा रही है। अभी इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
