राजीव मणि को विधायी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया
नई दिल्ली, मंगलवार, 09 जनवरी 2024। राजीव मणि को दो साल की अवधि के लिए विधायी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई है। भारतीय विधि सेवा (आईएलएस) अधिकारी मणि, वर्तमान में विधि और न्याय मंत्रालय के तहत विधि कार्य विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कार्यभार संभालने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए विधायी विभाग में सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली स्थित हम्मुराबी एंड सोलोमन पार्टनर्स के संस्थापक और प्रबंध साझेदार मनोज कुमार को दो साल की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर विधायी विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
