तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित
चेन्नई, सोमवार, 08 जनवरी 2024। तमिलनाडु में उत्तरी क्षेत्र समेत कई हिस्सों में रातभर बारिश हुई, जिसके कारण अधिकारियों को कई जिलों में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी। चेन्नई और पड़ोसी चेंगलपट्टू और कांचीपुरम के अलावा विल्लुपुरम, कल्लाकुरीची, कडलूर, नागपत्तिनम और तिरुवरुर में अच्छी बारिश हुई। चेंगलपट्टू, रानीपेट, वेलूर और कल्लाकुरीची सहित कई जिलों के स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई। नागपत्तिनम जिला प्रशासन ने नागपत्तिनम और कीलवेलूर क्षेत्र में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि जिले में सात जुलाई को सुबह आठ बजकर 30 मिनट से सोमवार सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक सबसे अधिक 167 मिलीमीटर बारिश हुई।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
