केरल: कॉलेज में भगदड़ को लेकर पूर्व प्रधानाचार्य, दो शिक्षकों पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज
कोच्चि, रविवार, 07 जनवरी 2024। केरल पुलिस ने पिछले साल नवंबर में कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) के वार्षिकोत्सव के दौरान मची भगदड़ के सिलसिले में इसके इंजीनियरिंग स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य और दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंजीनियरिंग स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य दीपक कुमार साहू और सीयूएसएटी के दो शिक्षकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। भगदड़ मशहूर गायिका निकिता गांधी के यहां सीयूएसएटी के खुले सभागार में आयोजित संगीत समारोह में प्रस्तुति देने से पहले मची थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 60 अन्य घायल हुए थे।
पुलिस ने बताया कि पूर्व प्रधानाचार्य और कुछ शिक्षकों पर जांच के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि उनकी ओर से गंभीर खामियां थीं। पुलिस ने स्थानीय अदालत में खामियों का जिक्र करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट भी दाखिल की। अधिकारियों के अनुसार, 24 से 26 नवंबर तक आयोजित यह कार्यक्रम एक वार्षिकोत्सव था। संगीत कार्यक्रम एक हजार से 1,500 लोगों की क्षमता वाले एक सभागार में आयोजित किया गया था। केरल उच्च न्यायालय ने कहा था कि वार्षिकोत्सव के दौरान भगदड़ स्पष्ट रूप से ‘‘कुछ खामियों’’ के कारण हुई और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
