भीषण ठंड की वजह से पाँचवी तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे
नई दिल्ली, रविवार, 07 जनवरी 2024। राजधानी में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से पाँचवी कक्षा तक के सभी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद रखा जाएगा हालाँकि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। शिक्षा विभाग की ओर आज जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम को देखते हुए पाँचवी कक्षा तक के सभी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया गया है जबकि बाकी कक्षाओं के लिए स्कूल खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो, स्कूल संबंधित प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चला सकते हैं। आदेश में कहा गया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए कोई भी स्कूल सुबह आठ बजे से पहले शुरू नहीं होगा और शाम पाँच बजे के बाद कक्षाएं नहीं लगेंगी। इससे पहले दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि राजधानी दिल्ली में अगले पांच दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी।उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मौजूदा ठंड के कारण दिल्ली में नर्सरी से कक्षा पाँचवी तक के छात्रों के लिए स्कूल अगले पाँच दिनों तक बंद रहेंगे।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
