एनआईए ने श्रीनगर में एक घर किया कुर्क
श्रीनगर, शनिवार, 06 जनवरी 2024। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में हथियारों की बरामदगी से संबंधित 2022 के एक मामले की जांच के दौरान एक आरोपी के घर को कुर्क कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से एनआईए अधिकारियों ने श्रीनगर के चनापोरा इलाके में मुश्ताक अहमद के घर को कुर्क कर लिया। अधिकारियों ने कहा, ''यह संपत्ति उस मामले के सिलसिले में कुर्क की गई है जो 2022 में 15 पिस्तौल और गोला-बारूद की बरामदगी के संबंध में एनआईए जम्मू शाखा में दर्ज किया गया था। अदालत के आदेश के अनुपालन में, संपत्ति को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा के तहत जब्त किया गया है।
गौरतलब है कि 23 मई, 2022 को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के चनापोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक छाया समूह, रेजिस्टेंस फ्रंट के दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 15 पिस्तौलें बरामद कीं। इस मामले को शुरू में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था और बाद में, जांच को व्यापक बनाने के लिए इसे एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया।
Similar Post
-
पन्ना बाघ अभयारण्य में अधिकारी का ‘होमस्टे’ वन विभाग की अनुमति के बिना बनाया गया: जांच रिपोर्ट
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। पन्ना बाघ अभयारण्य के पारिस ...
-
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। राज्यसभा में विपक्ष लगातार ...
-
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्नपत्र लीक के लिए कड़ी सजा के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश ...
