अस्पतालों में ‘घटिया’ दवाओं की आपूर्ति के मामले में सीबीआई जांच का स्वागत : भारद्वाज
नई दिल्ली, शुक्रवार, 05 जनवरी 2024। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में ‘घटिया’ दवाओं की कथित आपूर्ति के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया और स्वास्थ्य विभाग के सचिव को तुरंत निलंबित करने की मांग की। इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की सिफारिश के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच का आदेश जारी किया।
भारद्वाज ने कहा, ”पिछले साल मार्च में पदभार संभालने के तुरंत बाद मैंने दवाओं का ऑडिट करने का निर्देश जारी किया था लेकिन (दिल्ली सरकार) स्वास्थ्य सचिव ने निर्देशों का पालन नहीं किया। इस मामले में मैं सीबीआई जांच का स्वागत करता हूं लेकिन क्यों केंद्र अधिकारियों को बचा रहा है? उन्हें (स्वास्थ्य विभाग के सचिव) तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए।” सक्सेना ने कथित तौर पर गुणवत्ता मानक परीक्षणों में विफल रहने वाली दवाओं की आपूर्ति के मामले में दिसंबर में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जो लोगों के जीवन को संभावित रूप से नुकसान पहुंचा सकती थीं।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
