महिला बधिर प्रीमियर लीग टी10 टूर्नामेंट आठ जनवरी से
मुंबई, गुरुवार, 04 जनवरी 2024। महिला बधिर प्रीमियर लीग टी10 के पहले टूर्नामेंट का आयोजन यहां आठ से 11 जनवरी तक किया जाएगा जिसमें छह टीम खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। भारतीय बधिर क्रिकेट संघ के अनुसार पंजाब लायंस, यूपी वारियर्स, मुंबई स्टार्स, दिल्ली बुल्स, हैदराबाद ईगल्स और बेंगलोर बादशाहाज की टीम 12 मैच की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के विजेता को एक लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी जबकि उप विजेता को 50 हजार रुपये मिलेंगे। सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
Similar Post
-
इनियन ने ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता
मुंबई, शुक्रवार, 19 जून 2026। ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर ...
-
हैदराबाद तूफान्स ने रेविंगटन को मुख्य कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जून 2026। हैदराबाद तूफान्स ने हॉकी इंडि ...
-
अश्मिता मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में, अनमोल बाहर
मकाऊ, शुक्रवार, 19 जून 2026। भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा ने चोट स ...
