जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी
श्रीनगर, गुरुवार, 04 जनवरी 2024। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंक रोधी अभियान बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी है। बीती रात संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू किया था, जो दूसरे दिन भी जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल गोलीबारी की कोई ताजा घटना नहीं हुई है लेकिन खोज अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बुधवार रात को हादीगाम गांव की घेराबंदी कर खोज अभियान शुरू किया था, जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। अधिकारी ने बताया कि ज्यादा जानकारी आना अभी बाकी है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
