छह जनवरी को गुजरात दौरे पर रवाना होंगे केजरीवाल : आप सूत्र
नई दिल्ली, गुरुवार, 04 जनवरी 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। आप सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपनी चुनावी यात्रा के दौरान जन सभाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि वह इस दौरान जेल में बंद आम आदमी पार्टी ( आप) नेता चैतर वसावा से भी मिल सकते हैं। ‘आप’ नेताओं का आरोप है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता है। इस बीच केजरीवाल के गुजरात दौरे से जुड़ी यह जानकारी सामने आई है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
