ईजी ट्रिप प्लानर्स को 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की निदेशक मंडल से मिली मंजूरी
ऑनलाइन यात्रा सेवाप्रदाता ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड तरजीही निर्गम के जरिये 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में धन जुटाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। कंपनी के अनुसार, यह प्रक्रिया कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों और अन्य लागू कानूनों के तहत तय की जाएगी।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
