भारत में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने पकड़ी रफ्तार, संख्या पहुंची 263
नई दिल्ली, मंगलवार, 02 जनवरी 2024। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 उप-स्वरूप जेएन.1 के कुल 263 मामले सामने आए हैं जिनमें से करीब आधे मामले केरल में दर्ज किए गए हैं। अभी तक 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वायरस के जेएन.1 उप स्वरूप की उपस्थिति पायी गयी है। आईएनएसएसीओजी के अनुसार, इन राज्यों में केरल (133), गोवा (51), गुजरात (34), दिल्ली (16), कर्नाटक (8), महाराष्ट्र (9), राजस्थान (5), तमिलनाडु (4), तेलंगाना (2) और ओडिशा (1) हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर में देश में दर्ज किए गए कोविड के 239 मामलों में जेएन.1 पाया गया है जबकि नवंबर में ऐसे 24 मामले सामने आए थे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जेएन.1 को इसके तेजी से वैश्विक प्रसार के बाद इसे निगरानी में रखे जाने वाले स्वरूप के रूप में वर्गीकृत किया है लेकिन साथ ही सीमित उपलब्ध साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए जेएन.1 द्वारा उत्पन्न अतिरिक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम को वर्तमान में वैश्विक स्तर पर कम आंका है। हालांकि, हाल के सप्ताहों में कई देशों से जेएन.1 के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। केंद्र ने देश में कोविड-19 के मामलों और जेएन.1 उप स्वरूप पाए जाने की संख्या में वृद्धि के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इस पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 573 नए मामले आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,565 है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
