बीजद ने दामोदर राउत का निष्कासन आदेश रद्द किया
भुवनेश्वर, सोमवार, 01 जनवरी 2024। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अनुभवी नेता और पूर्व मंत्री दामोदर राउत का निष्कासन आदेश सोमवार को रद्द कर दिया। पटनायक के हस्ताक्षर वाले एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि दामोदर राउत के निष्कासन आदेश को तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है। राउत सात बार के विधायक हैं। राउत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों पर 12 सितंबर 2018 को बीजद से निष्कासित कर दिया गया था। पार्टी ने उन्हें टिकट से देने से इनकार कर दिया और उनके बेटे संबित राउत्रे ने 2019 में पारादीप से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।
पारादीप से विधायक संबित राउत्रे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरे पिता गंभीर रूप से बीमार और अस्पताल में भर्ती हैं। निष्कासन का आदेश वापस लेने से उन्हें बीमारी से उबरने में मदद मिलेगी।’’ राउत्रे ने नव वर्ष के दिन निष्कासन आदेश रद्द करने के लिए अपने पिता और परिवार की ओर से मुख्यमंत्री का अभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता ने कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी और वह अपनी पुरानी पार्टी में लौटना चाहते थे।’’ राउत 2000 से 2018 तक चार बार नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में शामिल रहे। वह 1977 में पहली बार विधायक बने थे।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
