जेएयू ने परिसर में गीता जयंती समारोह के लिए इस्कॉन के साथ भागीदारी की
नई दिल्ली, रविवार, 31 दिसंबर 2023। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) के साथ मिलकर गीता जयंती समारोह का आयोजन किया। एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। जेएनयू कन्वेंशन सेंटर में समारोह में लगभग 500 छात्र और 20 से अधिक प्रोफेसर एकत्र हुए। बयान के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन से हुई। मंगलाचरण और दीप-प्रज्वलन समारोह ने वातावरण में पवित्रता बढ़ा दी। इस्कॉन मंदिर, दिल्ली के अध्यक्ष एचजी मोहन रूपा प्रभुजी इस अवसर पर मौजूद थे। जेएनयू में रेक्टर 1, प्रोफेसर एस सी गरकोटी ने ज्ञान और आध्यात्मिकता के क्षेत्रों को एक साथ जोड़ते हुए अपने संबोधन दिये।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
