आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्षेत्ररक्षण काफी खराब था: अमोल मजूमदार
मुंबई, रविवार, 31 दिसंबर 2023। भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण काफी लचर रहा और इस विभाग में सुधार के लिए काम जारी है। भारतीय महिला टीम को इससे आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार नौवीं श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने शनिवार को यहां क्षेत्ररक्षण में कई गलतियां की और सात कैच छोड़े। इसके बाद बल्लेबाजों के जूझने से टीम को तीन रन से हारकर श्रृंखला गंवानी पड़ी।
आस्ट्रेलिया ने भारत में कभी भी वनडे श्रृंखला नहीं गंवायी है। मजूमदार ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में मीडिया से कहा, ‘‘हम क्षेत्ररक्षण मजबूत करने की प्रक्रिया में हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने करीब छह कैच छोड़े। खेल में यह हमेशा होता है, यहां तक कि प्रतिद्वंद्वी टीम ने भी कुछ कैच छोड़े। लेकिन हम अब भी इस पर काम कर रहे हैं। अगर हमें इस श्रृंखला के बाद समय मिलता है तो हम क्षेत्ररक्षण और फिटनेस सुधारने में काफी समय देंगे। ’’
Similar Post
-
इनियन ने ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता
मुंबई, शुक्रवार, 19 जून 2026। ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर ...
-
हैदराबाद तूफान्स ने रेविंगटन को मुख्य कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जून 2026। हैदराबाद तूफान्स ने हॉकी इंडि ...
-
अश्मिता मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में, अनमोल बाहर
मकाऊ, शुक्रवार, 19 जून 2026। भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा ने चोट स ...
